, Aug. 17 -- मंत्री संजय कुमार ने कहा कि राज्य में बिहार गन्ना उद्योग निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 के माध्यम से नई चीनी मिलों की स्थापना, निवेश आकर्षित करने तथा गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही गुड़ उद्योग एवं एथेनॉल सहित अन्य सहायक उद्योगों को बढ़ावा देकर गन्ने के बेहतर उपयोग और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि गन्ना उद्योग के विकास के लिए किसान, चीनी मिल और सरकारतीनों की सहभागिता आवश्यक है। विभाग, जिला प्रशासन, सहकारी संस्थाओं, चीनी मिल प्रबंधन एवं किसानों के समन्वित प्रयास से गन्ना उद्योग के विकास का मजबूत मॉडल तैयार किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि सकरी एवं रैयाम चीनी मिलों के शुरू होने से इस क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए विकास और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि नई चीनी मिलों के साथ गन्ना क्षेत्र का विस्तार, आधुनिक तकनीक का उपयोग और विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किसानों के लिए नई आर्थिक दिशा तय करेगा।

मंत्री ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें मिलकर गन्ने का क्षेत्र बढ़ाना, गुणवत्तापूर्ण बीज अपनाना, आधुनिक तकनीक एवं यंत्रीकरण को बढ़ावा देना और विभागीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना है। यही प्रयास बिहार के गन्ना किसानों को समृद्ध और राज्य के गन्ना उद्योग को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित