, Oct. 13 -- खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने संतोष स्वीट्स का निरीक्षण कर मिल्क केक एवं पेड़ा जब्त किया। कार्रवाई के दौरान 3,344 किलोग्राम मिल्क केक, जिसकी कीमत Rs.5,01,600, तथा 112 किलोग्राम पेड़ा, जिसकी कीमत Rs.22,400 है, जब्त किया गया। जब्त सामग्री का कुल मूल्य Rs.5,24,000 है।प्रतिष्ठान से पैक्ड मिल्क केक, खुली खोआ कतली, खुला पेड़ा एवं स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए। प्रतिष्ठान को आवश्यक सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में फर्श एवं दीवारें टूटी हुई पाई गईं। खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। किचन एवं बर्तन धोने के स्थान पर साफ-सफाई की कमी भी पाई गई। इसके अतिरिक्त, पानी की जांच रिपोर्ट एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं किए गए। प्रतिष्ठान में एल्युमिनियम के बर्तनों का उपयोग भी पाया गया।
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा अरहर दाल एवं मैदा के 25-25 किलोग्राम के नमूने संग्रहित किए गए। दोनों नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रतिष्ठान को कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में बनाए एवं प्रोसेस किए गए खाद्य पदार्थों की पैकिंग अस्वच्छ तरीके से किए जाने की कमी पाई गई। खाद्य संरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान को खाद्य पदार्थों की सुरक्षित एवं स्वच्छ पैकिंग सुनिश्चित करने तथा निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है। आवश्यक सुधार के लिए 14 दिनों का इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया है।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में नारियल बर्फी एवं मैदा के दो नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण में खाद्य पदार्थों के भंडारण के लिए स्टील के बर्तनों का उपयोग नहीं किए जाने, किचन क्षेत्र में बाथरूम एवं स्नानघर पाए जाने तथा खाद्य और अखाद्य पदार्थों को एक साथ रखे जाने जैसी कमियां सामने आईं। इसके अलावा, प्रतिष्ठान में मेडिकल रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और जल जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाई गई। कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता में भी कमी पाई गई। साथ ही, प्रतिष्ठान में खाद्य लाइसेंस की प्रति प्रदर्शित नहीं थी। निरीक्षण के दौरान किसी खाद्य सामग्री को जब्त या नष्ट नहीं किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित