, Oct. 13 -- निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में काजू कतली एवं लड्डू के दो नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण में प्रतिष्ठान में गंदगी, कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट का अभाव तथा विनिर्माण क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने जैसी कमियां पाई गईं। इसके अतिरिक्त, खाद्य एवं अखाद्य वस्तुओं को एक साथ रखा गया था, जो खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप नहीं है। निरीक्षण के दौरान किसी भी खाद्य सामग्री को जब्त या नष्ट नहीं किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में पेड़ा एवं खोवा के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण में प्रतिष्ठान के रोशनदान में जाली नहीं होने, बैरल रखे जाने के कारण भंडार गृह में गंदगी पाए जाने जैसी कमियां सामने आईं। इसके अलावा, कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, जल जांच रिपोर्ट एवं पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। खाद्य सामग्री के भंडारण एवं उपयोग में फिफो (पहले आया, पहले उपयोग) और फेफो (जिसकी समाप्ति तिथि पहले, उसका पहले उपयोग) नियमों का पालन भी नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी खाद्य सामग्री को जब्त या नष्ट नहीं किया गया।

निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को जब्त कर नियमानुसार नष्ट किया गया। खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और कार्रवाई लगातार जारी है।

खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी मिठाई दुकानदारों एवं खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण एवं स्वच्छ पैकिंग सुनिश्चित करें। खराब दुर्गंध वाली, दूषित अथवा अनुपयोगी खाद्य सामग्री का उपयोग एवं बिक्री नहीं की जाए। प्रतिष्ठानों में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित खाद्य प्रसंस्करण तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आगामी त्योहारों के दौरान आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित