, Oct. 10 -- प्रतिष्ठान के ऑटो-जेनरेटेड निरीक्षण प्रतिवेदन में कुल 116 अंकों में से 112 अंक अर्थात 97 प्रतिशत प्राप्त होने का उल्लेख है। रिपोर्ट में प्रतिष्ठान को अनुपालन की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि, शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने, जल निकासी मार्ग में सुधार करने तथा मापने वाले उपकरणों का कैलिब्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रतिवेदन में सुधार नोटिस की अनुशंसा का भी उल्लेख है।विशेष जांच अभियान के दौरान एस.पी. वर्मा रोड स्थित बर्गर सिंह हाउस सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। बर्गर सिंह हाउस से इमल्सीफाइड सॉस (फ्राइज डिप) एवं मेयोनेज़ के नमूने संग्रहित किए गए।

अभियान के दौरान धनिया पाउडर, सोंठ पाउडर, बादाम, पनीर एवं लाल मिर्च पाउडर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। पिस्ता हाउस से ड्राइड चेरी, ड्राइड पाइनएप्पल, ड्राइड जिंजर, डेट्स पेस्ट एवं खुली किशमिश के नमूने भी संग्रहित किए जाने का विवरण उपलब्ध है। संबंधित नमूनों को गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों की जांच के लिए संयुक्त खाद्य प्रयोशाला भेजने की कार्रवाई की गई।

खाद्य संरक्षा टीम ने संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण, रसोई की स्वच्छता, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित