पटना , फरवरी 13 -- बिहार सरकार ने राज्य के आदर्श माध्यमिक विद्यालयों (मॉडल स्कूल) में प्रवेश के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की है।

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीइआरटी) की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों का मेधा सूची के आधार पर नामांकन किया जायेगा। इसके लिये आवेदन एससीइआरटी पटना की वेबसाइट पर ऑनलाइन जमा किये जायेंगे।

राज्य सरकार ने सात निश्चय-तीन के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बिहार के सभी 534 प्रखंडों में आदर्श माध्यमिक विद्यालय खोलने का आदेश दिया है। इसका उद्देश्य कक्षा नौ से ही विद्यार्थियों को एनईईटी, जेईई, ओलंपियाड समेत अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराना है। शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने और पढ़ाई प्रारंभ कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इन विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का नामांकन मेधा सूची के आधार पर किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने मॉडल स्कूल में नामांकन के लिये आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के माता- पिता की वार्षिक आय की सीमा को समाप्त कर दिया है। अब आय प्रमाण-पत्र जमा नहीं करना होगा। हालांकि, नामांकन में राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षणमॉडल स्कूलों में विद्यार्थियों को कक्षा नौ से ही प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिये अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा पढ़ाई, नियमित टेस्ट सीरीज और उपलब्धि विश्लेषण, स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था, आधुनिक लाइब्रेरी और प्रयोगशाला, संदेह समाधान सत्र, व्यक्तिगत कैरियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन और अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण की सुविधायें उपलब्ध करायी जायेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित