पटना , मार्च 26 -- बिहार की सूचना प्रावैधिकी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने गुरूवार को कहा कि बिहार के युवाओं के युवाओं में प्रतिभा, संकल्प और नवाचार की अपार क्षमता है।
मंत्री श्रेयसी सिंह आज आईआईटी, पटना के बिहटा स्थित कैम्पस में इन्क्यूबेशन सेंटर के दसवें स्थापना दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुये कहा कि बिहार के युवाओं को अबतक दुनिया केवल आईएएस और आईपीएस के रूप में देखती रही है, जबकि आज बिहारी बच्चे टेक्नॉलोजी के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में एक मजबूत स्टार्टअप और तकनीकी नवाचार पारिस्थतिकी तंत्र विकसित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल स्टार्टअप को प्रोत्साहित करना नहीं, बल्कि उन्हें विचार से लेकर उत्पाद को उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाना के लिए सभी जरुरी अवसंरचना, मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराना है। आईआईटी, पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह के समारोह राज्य के तकनीकी पारिस्थिकी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तकनीकी सुविधाओं को राज्य के हर घर तक पहुंचाने श्रेय जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित