पटना , जुलाई 06 -- बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रकिया शुरु हो गयी। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने यहां बताया अधिसूचना जारी होने के साथ ही आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई और 13 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी जबकि 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। मतों की गणना 03 अगस्त को होगी और 04 अगस्त तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफे देने के कारण रिक्त हुई बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित