पटना , जून 15 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार के विभिन्न प्रखंडों में नवसृजित 211 सरकारी डिग्री महाविद्यालयों में आगामी शैक्षणिक सत्र से उर्दू एवं मैथिली विषयों की पढ़ाई प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि इन महाविद्यालयों में 01 जुलाई से प्रारंभ होने वाले शैक्षणिक सत्र से फिलहाल छह विषयों की पढ़ाई शुरू की जानी है। राज्यपाल ने वहाँ आगामी शैक्षणिक सत्र से उर्दू एवं मैथिली को भी अध्ययन-अध्यापन के विषयों में शामिल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल के इस निर्देश से बिहार में प्रचलित इन दो प्रमुख भाषाओँ के विकास एवं विस्तार को बल मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित