समस्तीपुर , जून 01 -- बिहार मे समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) में 8 वाँ रैंक हासिल किया है, जबकि देश भर के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची में इस संस्थान को 11 वाँ रैंक हासिल हुआ है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डाँ पी.एस.पाण्डेय ने आज बताया कि पहला रैंक जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेनयू) , नई दिल्ली को प्राप्त हुआ है, जिसका ओवरआल स्कोर 987.50 है, जबकि डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा का ओवरऑल स्कोर 971.59 है। उन्होंने कहा कि 985.74 अंक के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान मिला है।

कुलपति डॉ. पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय पिछले तीन वर्षों से देश भर की रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, वैज्ञानिक, पदाधिकारी, कर्मचारी तथा संविदाकर्मियों के सम्मिलित प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को बधाई दी और कहा कि यह सभी के सामुहिक प्रयास का नतीजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित