पटना, फरवरी 11 -- बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'बिहार एआई मिशन' की दूसरी उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमे राज्य में एआई के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आईआईटी पटना में लगभग 60 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक 'मेगा एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनाने की योजना बनाई गई।
इस बैठक में यह अनुसंशा की गई कि आईआईटी पटना, बिहटा परिसर में एक 'मेगा एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की स्थापना की जाएगी। इसके लिए बिहटा परिसर में लगभग 11 एकड़ भूमि चिन्हित की जाएगी और इस परियोजना पर लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसमें 24 करोड़ भारत सरकार, 24 करोड़ बिहार सरकार एवं 12 करोड़ इंडस्ट्री पार्टनर निवेश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित