पटना , अप्रैल 12 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अनैतिकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

श्री यादव ने आज बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के वासियों को यह जानकर घोर आश्चर्य होगा कि बिहार के 76000 से अधिक प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में एक भी संगीत शिक्षक नहीं हैं, लेकिन भ्रष्ट राजग सरकार ने संगीत के वाद्य-यंत्रों की खरीद पर ही 158.44 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित