पटना , मई 21 -- ाष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का गौरव बढ़ाने वाली रोहतास जिले की तेलकप पंचायत की मुखिया अनीता टोप्पो से पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने गुरुवार को मुलाकात की। श्री प्रकाश ने मुखिया को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य की अन्य पंचायतों को तेलकप से प्रेरणा लेकर जनहित की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही तेलकप पंचायत का दौरा कर वहां चल रहें उत्कृष्ट कार्यों से अवगत होंगे।
मंत्री ने पंचायतों को आय के स्वयं के स्रोत विकसित करने की दिशा में काम करने पर बल देते हुए कहा कि पंचायतों की आत्मनिर्भरता से ग्रामीण विकास को नई मजबूती मिलेगी और पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगी।
गौरतलब है कि कि मुखिया अनीता को नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार (राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार) श्रेणी में द्वितीय स्थान मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित