पटना, मार्च 22 -- बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ.अशोक चौधरी ने रविवार को कहा कि बिहार की ग्रामीण सड़कों पर विकास का रथ अपनी पूरी गति के साथ दौड़ रहा है।

ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी आज राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस के अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के पैवेलियन का उद्घाटन किया।

श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की ग्रामीण सड़कों को दो लेन की सड़क में तब्दील किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सकार ने ग्रामीण सड़कों की निगरानी का काम भी जनता को सौंप दिया है। ग्रामीण सड़कों से संबंधित समस्याएं जनता से ऑनलाइन मांगी जा रही हैं और उनकी शिकायतों को 24 से 72 घंटे के अंदर दूर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित