पटना, मार्च 28 -- बिहार कला एवं संस्कृति विभाग एवं भारतीय नृत्य कला मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कार्यक्रम "शनिबहार" का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय नृत्य कला मंदिर की प्रशासी पदाधिकारी कहकशा, श्वेता मिश्रा एवं रजनीकांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर दर्शकों को संगीत और नृत्य की अनुपम प्रस्तुतियों का आनंद प्राप्त हुआ।

रजनीकांत झा ने अपनी मधुर आवाज में मैथिली लोकगीत के अंतर्गत गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मैथिली लोक-सांस्कृतिक विधाओं के अंतर्गत भगवती गीत, विद्यापति गीत, गोसां, लगनी/उत्सव, चैती, नववारी एवं पारंपरिक विवाह गीतों की प्रस्तुति की गई।तबले पर श्री प्रबीर कुमार, हारमोनियम पर श्री सुधीर कुमार, ढोलक पर श्री उज्ज्वल कुमार, बांसुरी पर श्री ओमकेश्वर चौबे एवं इफेक्ट पर श्री कुमार कृष्ण किशोर ने संगत किया। उनकी गायकी में भाव, लय और शब्दों की गहराई ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आज के शाम की दूसरी प्रस्तुति श्वेता मिश्रा द्वारा ओडिसी नृत्य के पारंपरिक "मार्गम" श्रृंखला के अंतर्गत मंगलाचरण, स्थायी, पलवी, अभिनय एवं मोक्ष की प्रस्तुति दी गई। साथ ही, ओडिसी से संबंधित लोक-आधारित नृत्य रूपों का भी आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित