, Sept. 25 -- अजवां गांव के मुखिया ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे और स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी गतिविधियों में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में विभाग के संकाय सदस्यों, रेजिडेंट चिकित्सकों, इंटर्न्स और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदाय ने भी आयोजन में सहयोग किया।
कार्यक्रम के दौरान "सही पोषण, स्वस्थ जीवन" विषय पर संवादात्मक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। वहीं "पोषण से शक्ति, शक्ति से प्रगति" संदेश के साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों और ग्रामीणों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण पोषण मेला रहा जिसमें "मेरी पोषण थाली", प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ एवं स्वस्थ नाश्ता, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, हाथ धोने एवं स्वच्छता की सही विधि, पोषण प्रश्नोत्तरी और पोषण संबंधी सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को संतुलित एवं विविध आहार, पर्याप्त प्रोटीन और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी सरल एवं रोचक तरीके से दी गई।
इस दौरान बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोषण एवं हाथ धोने की शपथ भी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को स्वस्थ भोजन की आदतों, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
मेगा पोषण माह कार्यक्रम ने "हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" के संदेश को मजबूत करते हुए बेहतर पोषण के लिए परिवार, विद्यालय, आंगनवाड़ी, पंचायत, स्वास्थ्य संस्थानों और पूरे समुदाय की सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता को रेखांकित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित