, July 7 -- कार्यक्रम का आयोजन एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल के मुख्य संरक्षण में किया जा रहा है। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भानु दुग्गल मुख्य अतिथि होंगे।कार्यक्रम का शैक्षणिक नेतृत्व जापान के विख्यात इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केनिचिरो शिमोजी तथा एम्स पटना के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम भंभानी संयुक्त रूप से करेंगे। यह भारत और जापान के बीच ज्ञान, कौशल और चिकित्सा नवाचार के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस मौके पर प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल ने कहा कि "सिमुलेशन आधारित शिक्षा चिकित्सा प्रशिक्षण के भविष्य की आधारशिला है। सुरक्षित वातावरण में अभ्यास से युवा चिकित्सकों की दक्षता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं, जिसका सीधा लाभ मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार के रूप में मिलता है।"वहीं टेरूमो इंडिया के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर अग्रवाल ने कहा कि "हम अगली पीढ़ी के हृदय रोग विशेषज्ञों को वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर भारत में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण और मरीज-केंद्रित हृदय चिकित्सा को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्ष एवं कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम भंभानी ने कहा कि "मास्टर काइज़ेन में प्रतिभागी पहले विशेषज्ञों से जटिल प्रक्रियाओं के वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं को समझेंगे फिर उन्हीं तकनीकों का हाई-फिडेलिटी सिमुलेटर पर बार-बार अभ्यास करेंगे। इससे उनकी तकनीकी दक्षता, निर्णय क्षमता और जटिल परिस्थितियों से निपटने का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मास्टर काइज़ेन के माध्यम से एम्स पटना उन्नत हृदय चिकित्सा, चिकित्सा शिक्षा और नैदानिक नवाचार के क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका को और मजबूत कर रहा है। यह पहल कौशल विकास, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और क्षमता निर्माण के लिए एक स्थायी मंच तैयार करेगी तथा भारत में अधिक सुरक्षित, सटीक और मरीज-केंद्रित हृदय चिकित्सा को नई गति देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित