, Sept. 2 -- डीन (एकेडमिक), प्रो. (डॉ.) पूनम भदानी ने आई बैंक टीम एवं नेत्र विज्ञान विभाग को जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी तथा नेत्रदान के इस महान कार्य को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।डीन (स्टूडेंट अफेयर्स), प्रो. (डॉ.) रुचि सिन्हा ने देश में नेत्रदान की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि कॉर्नियल अंधत्व के बोझ को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट, प्रो. (डॉ.) प्रशांत कुमार सिंह ने एम्स पटना में आई बैंक की स्थापना तथा मरीजों को सफलतापूर्वक कॉर्निया प्रत्यारोपण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नेत्र विज्ञान विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डोनर कॉर्निया की उपलब्धता बढ़ाने के लिए आम जनता में नेत्रदान के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से मृत्यु के बाद अपने नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की ताकि उनके द्वारा किया गया यह महान दान कॉर्नियल अंधत्व से पीड़ित लोगों के जीवन में रोशनी ला सके।

जागरूकता पदयात्रा में प्रो. (डॉ.) अनूप कुमार, विभागाध्यक्ष, ऑर्थोपेडिक्स; प्रो. (डॉ.) अजीत कुमार; डॉ. आनंद राय, विभागाध्यक्ष, न्यूरोलॉजी; डॉ. अभ्युदय कुमार; डॉ.नीरज कुमार; प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार, विभागाध्यक्ष, ट्रॉमा सर्जरी; डॉ. राजीव स्वर्ण; डॉ.आसिम सरफराज, चीफ नर्सिंग ऑफिसर; डॉ. रतीश नायर सहित अन्य फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। नेत्र विज्ञान विभाग की ओर से डॉ.भवेश चंद्र साहा,डॉ. देव कांत एवं डॉ. अमित कुमार सहित अन्य फैकल्टी सदस्य, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, नर्सिंग स्टाफ, आई बैंक काउंसलर एवं संस्थान के अन्य कर्मचारी भी पदयात्रा में शामिल हुए।

स्वास्थ्यकर्मियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा कॉर्निया प्रत्यारोपण सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए एम्स पटना की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। नेत्रदान जागरूकता पदयात्रा के कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय नेत्र विज्ञान विभाग की अपर प्रोफेसर, डॉ. सोनी सिन्हा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया गया कि नेत्रदान एक महान मानवीय कार्य है, जो कॉर्नियल अंधत्व से प्रभावित लोगों के जीवन में दृष्टि और आशा ला सकता है। प्रतिभागियों ने आम जनता से आगे आकर नेत्रदान का संकल्प लेने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय के बीच नेत्रदान के संदेश को फैलाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित