, May 20 -- उद्घाटन समारोह का नेतृत्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक सुमित कुमार तथा एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल संयुक्त रूप से करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन एआरटी सेंटर, एम्स पटना के नोडल पदाधिकारी प्रो. (डॉ.) ज्योति प्रकाश एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनुप कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।

एम्स पटना परिसर स्थित आयुष भवन में स्थापित यह एआरटी सेंटर केवल उपचार केंद्र नहीं बल्कि जागरूकता, परामर्श, सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा एक समर्पित स्वास्थ्य मंच होगा। यह पहल एचआईवी/एड्स से जुड़े सामाजिक कलंक को कम करने तथा मरीजों को सुरक्षित, सम्मानपूर्ण और भरोसेमंद उपचार वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उद्घाटन समारोह में संस्थान के वरिष्ठ चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी के अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारीगण एवं अन्य आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित