, Sept. 2 -- मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार के करीब एक हजार 100 श्रद्धालुओं के लिए दो दिवसीय 'सोमनाथ यात्रा का आयोजन किया गया। वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 10 हजार से अधिक युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से भव्य 'तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि कलाकार पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से सात हजार से अधिक कलाकारों ने पंजीकरण कराया है। बिहार में फिल्म निर्माण को सुगम एवं प्रोत्साहित करने तथा राज्य को फिल्म-फ्रेंडली डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से एक समर्पित फिल्म पोर्टल विकसित किया गया है। अब तक 862 कलाकार, 148 निर्माता तथा 29 सेवा प्रदाताओं को ऑनबोर्ड किया जा चुका है। इससे बिहार में फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल एवं सशक्त इकोसिस्टम विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति, 2024 के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप राज्य में 59 से अधिक (46 फिल्मों, 02 वेब सीरीज और 11 डॉक्यूमेंट्री) परियोजनाओं को शूटिंग की अनुमति प्रदान की गई है। फिल्म और नाट्य के क्षेत्र में 47 मेधावी युवाओं को 30.46 लाख रूपये छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
मंत्री ने कहा कि सभी जिलों में 620 दर्शक क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण करा रही है। उन्होंने कहा कि 07 जिलों में सारण, गया, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, मुंगेर और दरभंगा निर्माण कार्य पूर्ण कर हो गया है। बेतिया, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले में 2200 दर्शक क्षमता वाले अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा। विलुप्तप्राय कलाओं को संरक्षित करने और अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना शुरू की है।
वहीं विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में पाण्डुलिपियों का व्यापक सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें अब तक आठ लाख से अधिक पाण्डुलिपियों को चिन्हित किया जा चुका है। वैशाली की ऐतिहासिक भूमि पर 550.48 करोड़ की लागत से निर्मित 'बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। राजकीय संग्रहालयों के संचालन एवं प्रबंधन के लिए कुल 35 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित