, June 22 -- एडीजी ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर इस अवधि में 1 हजार 642 कुर्की का निष्पादन किया गया। मई महीने में 387 अवैध हथियार और 1 नियमित हथियार बरामद किए गए। बीएनएसएस की धारा-107 के प्रावधानों के तहत अपराधियों के स्तर से अपराध की बदौलत 4 अपराधियों को चिन्हित करते हुए 4 लोगों के खिलाफ प्रस्ताव कोर्ट को भेजा गया है। सीसीए की धारा-3 के तहत इस दौरान 181 व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित जिलों के डीएम को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें 50 व्यक्तियों के खिलाफ आदेश पारित है। उन्होंने कहा कि हत्या में 724, डकैती में 106, लूट में 256, एससी-एसटी एक्ट में 381 के अतिरिक्त रेप, अपहरण समेत अन्य संगीन कांडों में 10 हजार 513 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। एडीजी ने बताया कि राजगीर में आयोजित ऐतिहासिक मसमास मेला का समापन शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। इस दौरान 3 करोड़ 82 लाख श्रद्धालु या पर्यटक आए। इसमें नेपाल के साथ ही महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, गुजरात समेत अन्य राज्य के लोग शामिल हैं। इसमें विधि-व्यवस्था की देखभाल करने के लिए चौबीस घंटे 1200 दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी और करीब 5 हजार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

एडीजी (विधि-व्यवस्था) श्री सुधांशु कुमार ने बताया कि नीट (यूजी) की दोबारा आयोजित हुई परीक्षा में लखीसराय में गड़बड़ी से संबंधित दो एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें 9 फर्जी अभ्यर्थी या सॉल्वर पकड़े गए। अब तक इस मामले में कुल 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें एक वास्तविक अभ्यर्थी गया मेडिकल कॉलेज का छात्र अंकित राज पकड़ा गया हैं, अन्य सभी अभ्यर्थी फर्जी हैं। इसके अलावा बॉय-मेट्रिक कंपनी के 18 स्टॉफ भी गिरफ्तार किए गए हैं।

एडीजी ने भोजपुर जिले में भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए शाहाबाद के डीआईजी को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने का निर्णय लिया गया है। हाईकोर्ट के स्तर से जल्द ही इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में अब तक दो प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित