, May 18 -- गौरतलब है कि सांसद एवं विधायक निधि योजना की तर्ज पर स्थानीय स्तर पर छोटे लेकिन आवश्यक विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम द्वारा 'एक करोड़ पार्षद निधि योजना' संचालित की जा रही है। इसके तहत निगम के सभी 75 वार्ड पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रतिवर्ष अधिकतम एक करोड़ रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाती है। योजना के अंतर्गत वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार सड़क निर्माण, नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी व्यवस्था, गली मरम्मत सहित अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की अनुशंसा करते हैं। इससे स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो पाता है और लोगों को सीधे तौर पर बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलता है।

परियोजनाओं की प्रगति के अनुसार प्रमंडलों द्वारा चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जाता है। दूसरी किश्त जारी होने से वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों को और गति मिलेगी। वहीं, शेष राशि प्रमंडलों से मांग प्राप्त होने के बाद तीसरी किश्त के रूप में जारी की जाएगी। पटना नगर निगम का उद्देश्य सभी स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कर शहरवासियों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित