, Sept. 16 -- बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए अपने घरों की छत पर सोलर पावर प्लांट लगाने के लिये सब्सिडी देने का प्रावधान किया है।सामान्य तौर पर 1 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल लगाने में उपभोक्ता को लगभग 60,000 से 70,000 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, सरकारी सहायता का लाभ उठाकर 1 किलोवाट क्षमता का वही सोलर पैनल लगभग 40,000 रुपये तक की सब्सिडी का लाभ लेते हुए लगाया जा सकता है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ता को अधिकतम 40,000 रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 30,000 रुपये तथा राज्य सरकार की ओर से 10,000 रुपये की सब्सिडी शामिल है।

इसी प्रकार, 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर उपभोक्ता को कुल 80,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसमें केंद्र सरकार की सहायता 60,000 रुपये तथा राज्य सरकार की सहायता 20,000 रुपये होगी।

वहीं, 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाने पर उपभोक्ता को कुल 98,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 78,000 रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 20,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित