, March 22 -- श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार ने वह दौर भी देखा है जब रंगदारी और फिरौती के डर से लोग पलायन करने को मजबूर थे, वहीं आज का बिहार अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का सफल मंच प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के खिलाड़ी बिहार के खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर की प्रशंसा करते हैं। यह ऐतिहासिक बदलाव मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुशासन की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार अब 'बीमारू राज्य' की छवि से मुक्त होकर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जहां पहले बेटियां स्कूल जाने में असहज महसूस करती थीं, वहीं आज बिहार महिला पुलिस बल के मामले में देश का अग्रणी बन चुका है। साथ ही राज्य में नए उद्योग-धंधे विकसित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में बिहार द्वारा प्रस्तुत किया गया अनुकरणीय मॉडल देश के लिए भी प्रेरणास्रोत बन चुका है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि बिहार दिवस सिर्फ एक उत्सव मात्र नहीं, बल्कि अपने गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नए संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम एक समृद्ध, सशक्त और विकसित बिहार के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित