, July 22 -- श्री कुशवाहा ने कहा कि पीपीपी माॅडल के तहत सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क पैथोलाॅजी सेवाएं भी प्रारंभ की गई हैं। प्रथम चरण में 11 हब लैब स्थापित की जाएंगी, जहां आधुनिक मशीनों के माध्यम से अधिकांश आवश्यक जांचें उपलब्ध होंगी। इससे आम लोगों को छोटी-बड़ी जांच के लिए निजी संस्थानों या दूरस्थ शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।जदयू अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने स्पष्ट किया है कि उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता बिहार के प्रत्येक नागरिक को आधुनिक, सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से राज्य में इमरजेंसी सेवाओं एवं बेड क्षमता के विस्तार का निर्णय लिया गया है। साथ ही, राज्यभर में उपलब्ध इमरजेंसी बेड की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक केंद्रीकृत साॅफ्टवेयर विकसित किया जा रहा है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपयुक्त अस्पताल में उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
श्री कुशवाहा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने सभी सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं आधुनिक मशीनों से सुसज्जित करने के निर्देश भी दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित