, May 21 -- श्री कुशवाहा ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये सरकारी एवं गैर-सरकारी अस्पतालों के नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही अस्पतालों के क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया को और सरल बनाने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इलाज की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी मरीजों के मेडिकल रिकाॅर्ड एवं चिकित्सा इतिहास के पूर्ण डिजिटलीकरण के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते 20 वर्षों में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है तथा स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुंची हैं। अब मंत्री श्री निशांत के नेतृत्व में प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर, आधुनिक एवं सुलभ सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में तेजी से कार्य जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित