, May 9 -- जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से न केवल लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी आती है, बल्कि आमजनों को आर्थिक एवं प्रक्रियात्मक राहत भी प्राप्त होती है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी तथा परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं संबंधित कर्मियों द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए पूरे आयोजन को सफल बनाया गया।

जिला पदाधिकारी ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहें। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा वैध दस्तावेजों के साथ वाहन परिचालन सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था की आधारशिला है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता एवं जागरूकता के माध्यम से ही सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित