, July 28 -- विभाग के सचिव राज कुमार ने बताया कि विभाग जल्द ही इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू करने जा रहा है। इस प्रणाली से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तकनीकी आधार पर स्वत कार्रवाई संभव हो सकेगी। सचिव ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करें और सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा दें। साथ ही सार्वजनिक वाहनों का नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, जिसमें पैनिक बटन, टिकट व्यवस्था आदि की जांच शामिल है।
राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1582 यात्री बस पड़ाव निर्माणाधीन हैं, 1095 का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने सभी डीटीओ से इनलैंड वाटर ट्रांसपोर्ट परियोजनाओं को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के प्रशासक अतुल वर्मा ने बताया कि हरियाणा के लिए डीलक्स बस सेवाओं के समझौते के बाद अब दिल्ली के लिए भी बिहार से नियमित बस परिचालन शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित राज्यों से वार्ता जारी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम की बसों से रोजाना एक लाख से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 31 बस डिपो का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।
बैठक के अंत में विभाग में राजस्व संग्रहण एवं विभागीय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीटीओ, एडीटीओ, एमवीआई, ईएसआई सहित विभिन्न अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
मौके पर विभाग के विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव श्रीमती इंदु कुमारी, उप सचिव श्रीमती अरुणा कुमारी, प्रशासन मुख्य सुभाष नारायण सहित विभाग के पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित