, May 24 -- श्री सिंह ने बताया कि विभाग की योजना इन स्थलों को मानकों के अनुरूप विश्वस्तरीय अवसंरचना के साथ विकसित करने की है। इसके लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा और परियोजनाओं को "बिल्ड, ऑपरेट एंड ट्रांसफर" मॉडल पर संचालित किया जाएगा। बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में अपलोड किए गए आरएफपी एवं ईओआई के संबंध में निवेशकों और संबंधित पक्षों को जानकारी उपलब्ध कराना था। साथ ही आगामी नौ जून को आयोजित होने वाली बैठक के लिए उद्योग एवं व्यापार संगठनों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, सीआईआई तथा बड़े निवेशकों को आमंत्रित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। विभाग ने निजी निवेशकों से राज्य में इकोटूरिज्म विकास में सहयोग की अपील की।

बैठक में करीब 25 निवेशकों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक नंद किशोर, विभाग के विशेष सचिव सह सीसीएफ आलोक कुमार, सीसीएफ अमित, बिहार इकोटूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नेशामणि, वन संरक्षक (मुख्यालय) सत्यजीत कुमार, पटना जू के निदेशक हेमंत पाटिल, सहित विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित