, March 13 -- विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि मिशन मोड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई भवनों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। जिन जगहों पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, कार्यपालक अभियंताओं को कार्य जल्द शुरू करने के लिए निदेशित किया गया है। गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिये पदाधिकारियों के द्वारा लगातार स्थल निरीक्षण किया जा रहा है।
श्री रवि ने बताया कि विद्यालयों में छात्र/छात्राओं के पठन-पाठन के साथ ही सभी सुविधाओं के साथ छात्रावास की भी व्यवस्था रहेगी। शैक्षणिक एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भी आवसन की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों आवास, भोजन, पुस्तकें, खेल सुविधाएं समेत समग्र विकास का पूरा माहौल मिलेगा।
श्री रवि ने बताया कि काराकाट, कोचस, दरियापुर, समस्तीपुर, आलमनगर सहित अन्य जगहों पर 100 आसान वाले छात्रावास का निर्माण फिनिशिंग स्टेज में है। इसके अलावा कुछ जगहों पर 100 आसन वाले साबित्रीबाई फूले बालिका छात्रावास का भी निर्माण किया जा रहा है। बक्सर में बालिका छात्रावास का निर्माण लगभग पूर्ण कर लिया गया है। शेष निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित