सहरसा, अप्रैल 11 -- जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि बिहार धीरे धीरे आर्थिक बदहाली की तरफ बढ़ रहा है और सरकार के पास जरूरी कार्यों के लिए भी धनराशि की कमी देखी जा रही है।

श्री किशोर ने आज यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार चुनाव के समय वोट खरीदने के लिए करोड़ो महिलाओं को 10 हजार की राशि हस्तांतरित करने के बाद प्रदेश की सरकार के पास जरूरी कार्यों के संपादन के लिए भी पैसे की कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन में विलंब हो रहा है। ठीकेदार अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं और विकास कार्यों के लिए पंचायतों को धनराशि नही मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि खजाना खाली होने के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़ता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित