, June 20 -- नगर आयुक्त ने आमजन की सुविधा को देखते हुए सड़क के समतलीकरण का निर्देश दिया।बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पास बुडको द्वारा निर्माणाधीन बॉक्स नाले का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य फिलहाल रोकते हुए पूर्व से मौजूद नाले, निर्माणाधीन नाले तथा निर्माण अवधि के लिए बनाए गए कच्चे नाले से सभी अवरोध हटाकर जल प्रवाह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बजरंगी चौक के समीप भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क एवं नाले को हो रहे नुकसान को देखते हुए स्थानीय थाना से समन्वय स्थापित कर लो-हाइट बैरियर लगाने के निर्देश दिए गए।
एसएफसी कॉलोनी, जीरो माइल में जलजमाव की समस्या के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि निजी भूखंड में पानी जमा होने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है। सुगम जल निकासी के लिए आवश्यकता के अनुसार पंप सेट लगाकर जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
वीआरएल कॉलोनी स्थित बादशाही नाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नाले की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने अवगत कराया कि दीपनगर स्थित चौराहे पर पूर्व में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती थी। इस वर्ष गली के नाले को नमामि गंगे परियोजना के तहत निर्मित नए नाले से जोड़ दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप उक्त क्षेत्र में जलजमाव की संभावना नहीं रहेगी।
मेहंदीगंज थाना के समीप स्थित निजी तालाब का भी निरीक्षण किया गया। क्षेत्र में सुचारु जलनिकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तालाब से जलकुंभी की सफाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, तालाब के ओवरफ्लो होने की स्थिति में पंप लगाकर वर्षा जल को नमामि गंगे की भूमिगत सीवेज पाइपलाइन में प्रवाहित करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, पहाड़ी सम्प हाउस का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान पंप ऑपरेटरों को निर्धारित जलस्तर बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार पंपों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान वार्ड 54 के पार्षद विनय कुमार, वार्ड 57 की पार्षद श्रीमती गायत्री गुप्ता सहित संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित