, Oct. 28 -- गंगा में बाढ़ के कारण बांस घाट, पहलवान घाट सहित कुछ कच्चे घाटों पर कटाव की समस्या उत्पन्न हुई है। ऐसे स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने कटाव प्रभावित घाटों को चिह्नित करने तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था के तहत तालाब निर्माण की तैयारी करने का निर्देश दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर अर्घ्य अर्पित करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।निरीक्षण के दौरान अभियंताओं ने नगर आयुक्त को जानकारी दी कि इस वर्ष कलेक्ट्रेट घाट एवं महेंद्रू घाट के लिए अलग-अलग पहुंच पथ तैयार किए जा रहे हैं। पंप के माध्यम से जलनिकासी की जा रही है और पोकलेन आदी मशीनों से घाट पर बने गड्ढों को भरकर समतल किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने सभी घाटों के पहुंच पथ पर जमा कीचड़ एवं पानी को शीघ्र हटाकर मार्ग को सुगम बनाने के निर्देश दिये।

नगर आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को घाटों पर सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसमें सैंडबैग एवं बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग, वॉच टावर का निर्माण, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, पार्किंग स्थल का प्रबंधन तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था शामिल है। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा तैयारियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, मुख्य नगर अभियंता, पाटलिपुत्र अंचल एवं नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, स्वच्छता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित