, April 16 -- श्रीमती प्रेयषी ने कहा कि छात्रावास में कुल 50 कामकाजी महिलाओं के आवास की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षित आवास के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी मात्र 3000 प्रतिमाह की दर से उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जो अपने गृह जिले से बाहर रहकर रोजगार प्राप्त कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास निगम एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से पूर्व से ही पटना एवं मुजफ्फरपुर में इस प्रकार के छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं। गया में इस छात्रावास की स्थापना इस पहल का महत्वपूर्ण विस्तार है।छात्रावास के सुचारू संचालनके लिये आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है, जिसमें अधीक्षिका, उपाधीक्षिका, सुरक्षा कर्मी, रसोइया, बहुउद्देश्यीय कर्मी एवं सफाईकर्मी सम्मिलित हैं।

इस अवसर पर गया में उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्रावास महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित