, May 10 -- अधिसूचना के अनुसार,अपर पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, अमित लोढ़ा को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवायें एवं संचार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा),अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक, साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा), श्रीमती कासे सुहिता अनुपम को अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर तबादला किया गया है। इसी तरह परामर्शी, बिहार राज्य योजना पर्षद,विकास वैभव को पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गयाजी बनाया गया है।पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गयाजी क्षत्रनील सिंह को विशेष सचिव, गृह विभाग (विशेष शाखा) के पद पर तबादला किया गया है।पुलिस महानिरीक्षक, रेल, पी. कन्नन को पुलिस महानिरीक्षक प्रोविजनिंग बनाया गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, आधुनिकिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अधिसूचना के अनुसार,पुलिस महानिरीक्षक, साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई रंजीत कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग के पद पर तबादला किया गया है। उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, साईबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इस तरह पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस संजय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित