, Oct. 26 -- मेसर्स अनुज न्यूट्रिटेक प्राइवेट लिमिटेड की स्नो बॉल आइसक्रीम निर्माण इकाई, माधोपुर, मनेर, पटना के निरीक्षण के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता, स्टोर की साफ-सफाई एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाई गई। जांच के लिए स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना संग्रहित किया गया।निरीक्षण के दौरान उत्पादों के परिवहन के लिए उपयुक्त वाहन की व्यवस्था, उपयोग किए जा रहे पानी की रासायनिक एवं माइक्रोबायोलॉजिकल जांच रिपोर्ट, खाद्य संचालकों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र तथा स्वच्छता संबंधी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त उत्पादों के रैपर पर पंजीकृत कार्यालय का पता सही करने के निर्देश दिये गये।

प्रतिष्ठान में स्किम्ड मिल्क पाउडर: 100 किलोग्राम, बिना लेबल का, अनुमानित मूल्य 25,000 रूपये । मैंगो पल्प: 120 किलोग्राम, एक्सपायर्ड, अनुमानित मूल्य 36,000 रूपये । ड्राइड ब्लैक करंट फ्रूट्स: 20 किलोग्राम, एक्सपायर्ड, अनुमानित मूल्य 12,000 रूपये । चॉकलेट सब्सिट्यूट: 20 किलोग्राम, एक्सपायर्ड, अनुमानित मूल्य 7,720 रूपये की खाद्य सामग्री नष्ट की गई।

इस प्रकार कुल 260 किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत 80,720 रूपये है, को गड्ढे में दबाकर तथा मिट्टी एवं राख डालकर नष्ट किया गया। प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार करने तथा निर्धारित समय-सीमा में अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित