, March 22 -- डॉ. चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि जब आज से करीब 21 साल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब बिहार में ग्रामीण सड़कों की कुल लम्बाई महज सात हजार किलोमीटर थी। उन्होंने कहा कि आज बिहार में ग्रामीण सड़कों की लम्बाई बढ़कर एक लाख, बीस हजार किलोमीटर से भी अधिक हो चुकी है। साथ ही, विभाग की ओर से राज्यभर में कुल 2893 ग्रामीण पुलों का भी निर्माण किया गया है। अब ऐसी कोई भी ग्रामीण बसावट नहीं है जो पक्की बारहमासी सड़कों से जुड़ी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित