, May 12 -- बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को उनके घर तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिये पायलट परियोजना लागू करने की संभावनाओं का आकलन कर आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पायलट परियोजना के परिणामों के आधार पर इसे राज्यव्यापी स्तर पर लागू करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दलहन अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा करते हुए सहकारिता विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने पीपीपी मॉडल पर गोदाम निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा, जिससे भंडारण क्षमता को और मजबूत बनाया जा सके।

मंत्री ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विभाग एवं उपभोक्ता सरंक्षण निदेशालय की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों का व्यापक प्रचार प्रसार में कराने के निर्देश दिये।

मंत्री ने उपभोक्ता संरक्षण निदेशालय में रिक्त पदों को नियमानुसार यथाशीघ्र भरने का निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए मानव संसाधन की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित