, Sept. 21 -- जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान बसेरा के तहत वासभूमि का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक पात्र परिवारों को आवेदन जमा करने अथवा योजना की जानकारी के लिए पटना स्थित राज्य मुख्यालय जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। पात्र परिवार अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही आवेदन जमा करें तथा योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी भी वहीं से प्राप्त करें।यदि किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा अभियान बसेरा के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित कर जिलों से पटना मुख्यालय ले जाने, अनावश्यक रूप से धनराशि लेने अथवा किसी अन्य प्रकार से गुमराह करने की सूचना प्राप्त होती है, तो ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र भूमिहीन परिवारों से अपील की है कि वे अपने संबंधित अंचल कार्यालय से संपर्क कर अभियान बसेरा के तहत वासभूमि के लाभ के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। पात्र परिवारों तक वासभूमि का लाभ पारदर्शी, सुगम एवं नियमानुसार पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित