, Feb. 18 -- विभाग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनुश्रवण एवं मूल्यांकन कोषांग में 17 कालिंग सदस्य, 09 विश्लेषण सदस्य एवं तीन विशेषज्ञ सदस्यों को तैनात किया गया है। इस कोषांग के लिए कुल 25 सहायक अभियंताओं एवं चार बाहरी सदस्यों की भी प्रतिनियुक्ति की जा रही है। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन कोषांग में प्रतिनियुक्त निगरानी दल का दायित्व होगा कि प्रमंडलवार अवलोकन के लिए विहित प्रपत्र में पंजी संधारित करेंगे। जिससे पथवार एवं प्रखंडवार ग्रामीण सडकों के निर्माण तथा संधारण को मजबूती मिलेगी।

निर्माणाधीन अथवा अनुरक्षणाधीन परियोजनाओं के सम्बन्ध में किसी ग्रामीण द्वारा प्राप्त सूचनाओं को संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारी को कार्रवाई के लिये तत्काल दूरभाष एवं वाट्सअप के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। साथ ही, योजनावार एवं जिलावार पूर्णता दर, प्रगतिरत कार्य एवं एकरारनामा की समय सीमा के पालन को ट्रैक करना भी कोषांग की जिम्मेदारियों में शामिल है।

इस कोषांग के गठन के साथ विशेष रूप से साप्ताहिक आकस्मिक निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत अधिकृत पदाधिकारी हर सप्ताह चयनित परियोजनाओं का अचानक निरीक्षण करेंगे। इससे ज़मीनी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही और अधिक मजबूत होगी।

अनुश्रवण एवं मूल्यांकन कोषांग के गठन से विभागीय कार्यप्रणाली में तीन प्रमुख सुधार, रीयल-टाइम निगरानी प्रणाली की सुदृढ़ व्यवस्था, शिकायतों पर त्वरित एवं प्रमाणिक कार्रवाई तथा प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवावदेही सुनिश्चित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित