, Sept. 29 -- स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पोषण अनीमिया की रोकथाम का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए लाभार्थियों को आयरन युक्त स्थानीय खाद्य पदार्थों, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों की सहभागिता भी आवश्यक है।अभियान के तहत राज्य में अनीमिया की जांच एवं आवश्यक उपचार के लिए 1,20,82,500 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 28 सितंबर तक 94,71,377 लोगों की जांच पूरी की जा चुकी है।
अभियान के तहत अनीमिया की जांच के लिए जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं स्वास्थ्य उप-केंद्रों पर व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सत्र एवं अन्य सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी स्क्रीनिंग चलंत चिकित्सा दल द्वारा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित