, March 6 -- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने अध्यक्ष डॉ.कुमार को आश्वस्त किया कि इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने आवासीय परिसर में स्वास्थ्य सुविधायें बहाल करने के लिये संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

डॉ.कुमार ने संबंधित सभी विभागों को नवनिर्मित विधायक आवासीय परिसर के संबंध में एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने तथा सभी अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर उपयुक्त सुविधाएं विकसित करने के लिये सही स्थान चयन के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर, खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार, भवन निर्माण विभाग के मुख्य वास्तुविद अनिल कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, खेल विभाग के अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह सहित वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित