, Sept. 26 -- कमलेश कुमार सिंह, निदेशक, भू-अर्जन ने मुजफ्फरपुर के मीनापुर एवं कांटी, डॉ. महेन्द्र पाल, अपर सचिव ने बक्सर सदर एवं इटाढ़ी, आजीव वत्सराज, अपर सचिव ने औरंगाबाद के गोह एवं हसपुरा, डॉ. सुनील कुमार, संयुक्त सचिव ने बेगूसराय के भगवानपुर एवं वीरपुर तथा श्री संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव ने शिवहर के शिवहर एवं पिपराही अंचल का निरीक्षण किया।इसी क्रम में मणि भूषण किशोर, विशेष कार्य पदाधिकारी ने लखीसराय एवं हलसी, श्रीमती मोना झा, उप निदेशक, सर्वेक्षण कार्यालय, गुलजारबाग ने सीतामढ़ी के डुमरा एवं रीगा, मो. नवाजिश अख्तर, विशेष कार्य पदाधिकारी ने बांका एवं बाराहाट,अविनाश कुमार, उप सचिव ने भागलपुर के नाथनगर एवं सबौर, अशोक कुमार शर्मा, उप निदेशक, कृषि गणना ने पश्चिमी चंपारण के बैरिया एवं बेतिया तथा सुमित कुमार आनंद, सहायक निदेशक, कृषि गणना ने खगड़िया सदर एवं गोगरी अंचल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ऑनलाइन दाखिल -खारिज, परिमार्जन प्लस, लेफ्ट आउट जमाबंदी और ई-मापी से संबंधित लंबित आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की भी जांच की गई। अधिकारियों ने यह भी देखा कि लंबित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक देरी तो नहीं हो रही है।

45 दिवसीय जमाबंदी अद्यतीकरण एवं उत्तराधिकार नामांतरण विशेष अभियान के तहत जमाबंदियों के शुद्धीकरण, मृत रैयतों के उत्तराधिकार नामांतरण और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर सुधार की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

अभियान बसेरा के तहत वासभूमिहीन परिवारों के पात्रता सत्यापन और आगामी नवंबर माह में पर्चा निर्गत किए जाने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पात्र परिवारों की पहचान, सत्यापन और वितरण से संबंधित तैयारियों की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान तीन एकड़ से अधिक सरकारी भूमि के भौतिक सत्यापन, लॉक जमाबंदियों को अनलॉक करने, भू-अभिलेख पोर्टल पर स्कैन अभिलेख अपलोड करने तथा गलत प्रश्नावली वाले दाखिल-खारिज आवेदनों पर की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।इसके साथ ही राजस्व कर्मचारियों की दैनिक दैनिकी (के.सी. डायरी), मोबाइल ऐप पर उपस्थिति तथा जाली दस्तावेजों के आधार पर किए गए मामलों में प्राथमिकी की स्थिति की भी जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित