, April 8 -- सचिव ने बताया कि विकास भवन में भी अग्निशमन अधिष्ठापन को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। यहां पंप हाउस का सिविल और मैकेनिकल कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि बाहरी हाइड्रैंट और आउटर रिंग लाइन की टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। भवन के अंदर इंटर्नल हाइड्रेंट, होस रील, होस बॉक्स और प्रेशर गॉज की स्थापना पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, फायर स्प्रिंकलर और पीए सिस्टम का कार्य तेजी से चल रहा है। फायर एक्स्टिंगिशर भी यहां स्थापित किए जा चुके हैं।
श्री रवि ने कहा कि इन भवनों में शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी सरकारी भवन अग्नि सुरक्षा के उच्चतम मानकों से सुसज्जित हो। साथ ही नियमित रूप से भवनों में लगे अग्नि उपकरणों की जांच भी सुनिश्चत हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित