, Oct. 1 -- युवाओं ने वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्टफोन संचालन, वॉइस टाइपिंग एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी, जबकि वृद्धजनों ने विद्यार्थियों को पारंपरिक शिल्प, बुनाई एवं जीवन-मूल्यों से संबंधित अनुभव साझा किए। बच्चों एवं वृद्धजनों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण भी किया।विभिन्न कार्यक्रमों में पदाधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उचित देखभाल एवं भरण-पोषण तथा उनके साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के विरोध की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रमों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का 'समावेश' पोर्टल पर दस्तावेजीकरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति योजना के तहत 10 लाभुकों को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने जिलेवासियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से वृद्धजनों को पर्याप्त समय, सम्मान एवं भावनात्मक संबल प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके अनुभव नई पीढ़ी को जीवन के मूल्य एवं दिशा समझने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं गरिमापूर्ण जीवन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित