, May 8 -- कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं मंगलाचरण के साथ मुख्य अतिथि के रूप में सलीम अख्तर साहब एवं रेड क्रॉस के राज्य प्रतिनिधि डॉ राम बाबू खेतान, वाइस चेयरमैन डॉ बी बी शाही , पेट्रोन डॉ लता खेतान, नीरज खेरिया, आयुषी बैरोलिया,राज कुमार पासवान एवं कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार ने मिलकर की।

राज्य प्रतिनिधि डॉक्टर रामबाबू खेतान ने रेड क्रॉस के महत्व और इसके द्वारा किया गया कार्य को साझा करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रक्तदान के महत्व को रेखांकित करना और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना एवं आपदा की परिस्थिति में आगे बढ़कर पीड़ित मानवता की सेवा करना है।

वाइस चेयरमैन डॉ. बी बी शाही ने सभी बच्चों को रेड क्रॉस के कार्य शैली के बारे में और रक्तदान की महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी ही ऐसी संस्था है जो पीड़ित मानवता के सेवा के लिए लिए अग्रसर रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित