बिलासपुर , अक्टूबर 20 -- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की आशंका के बीच सभी को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमारों में तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। वहीं, छह वर्षीय एक बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है।
अस्पताल प्रबंधन से आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र के परसदा गांव निवासी महेश साहू अपनी पत्नी संतोषी साहू और परिवार के बच्चों के साथ घूमने के लिए बिलासपुर आए थे। अष्टमी की रात परिवार ने सीएमडी कॉलेज के पास एक ठेले पर गुपचुप खाया था। इसके बाद सभी अपने घर लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित