भोपाल , अक्टूबर 07 -- बीएचईएल भोपाल में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत बुधवार को फंदा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र स्थित शासकीय माध्यमिक शाला बिलखिरिया में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) हेमराम पटेल एवं कस्तूरबा चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा सेवाएं श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा दवाइयों का वितरण किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (टीएडी) समीर पौल, संपदा अधिकारी रमेश चंद्रा, बीएचईएल सीएसआर प्रकोष्ठ के सदस्य, चिकित्सालय के चिकित्सक एवं स्टाफ, शाला की प्रधानाचार्या श्रीमती लीना श्रीवास्तव तथा ग्राम सरपंच श्रीमती सावित्री बाई मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित