चित्तौड़गढ़ , दिसम्बर 18 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ स्थित बिरला सीमेंट वर्क्स के विरुद्ध आम रास्ते पर कब्जा करने का एक मामला कोतवाली थाने में सेमलपुरा पटवारी ने दर्ज करवाया है।
पुलिस सूत्रों ने गुुरुवार को बताया कि कन्हैयालाल जाट निवासी सादी हाल पटवारी सेमलपुरा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बस्सी तहसील के सेमलपुरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव जाई में आराजी नंबर 104 रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। इस जमीन पर बिरला सीमेंट ने अवैध रूप से गिट्टी का स्टॉक कर लिया है। साथ ही कन्वेयर बेल्ट से रास्ता अवरुद्ध कर रखा है। इस रास्ते से आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
पुलिस ने पटवारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित