कोटा , नवंबर 06 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कोटा के खेड़ली फाटक और आरकेपुरम में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की।
इस अवसर पर बच्चों को मिठाई और पटाखे वितरित किए गए। श्री बिरला ने कहा कि बच्चों के चेेहरों पर खुशी देखकर उनके मन को बहुत सुकून मिलता है। दीपावली की खुशियां तभी पूरी होती हैं, जब हम उन्हें उन परिवारों तक भी पहुंचाएं जिन्हें हमारी मदद की जरूरत है।
उन्होंने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और सक्षम लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद परिवारों की मदद करें और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित