सूरजपुर , अक्टूबर 30 -- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बिना वैध पंजीयन के संचालित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए संस्थान को सील कर दिया है। तिलसिवां स्थित इस संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन को लेकर मिली शिकायतों की जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।

जिला प्रशासन से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, छात्र नेता परमेश्वर राजवाड़े ने कलेक्टर से शिकायत कर आरोप लगाया था कि गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट का पैरामेडिकल काउंसिल रायपुर में पंजीयन नहीं होने के बावजूद वहां डीएमएलटी और बीएमएलटी जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि विद्यार्थियों से फीस वसूलने के बाद भी उन्हें मुख्य परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर नहीं दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जांच समिति का गठन किया गया। समिति ने संस्थान के संचालन और पंजीयन से संबंधित दस्तावेजों सहित अन्य पहलुओं की जांच की। जांच रिपोर्ट में अनियमितताएं सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने संस्थान को सील करने की कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित